Warner Bros Deal: 102 साल पुराना हॉलीवुड स्टूडियो बिकने की खबरों से हलचल, ऑस्कर 2026 में 30 नॉमिनेशन के बीच बड़ा संकट

102 साल पुराने हॉलीवुड स्टूडियो Warner Bros की बिक्री की खबरों ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। ऑस्कर 2026 में 30 नॉमिनेशन के बीच स्टूडियो का यह संकट

हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म निर्माण कंपनियों में से एक Warner Bros. इन दिनों सुर्खियों में है। एक ओर जहां इस स्टूडियो की फिल्में Academy Awards 2026 में कई बड़े पुरस्कारों के लिए नामांकित हुई हैं, वहीं दूसरी ओर कंपनी के संभावित टेकओवर की खबरों ने फिल्म उद्योग में हलचल मचा दी है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: एक बार फिर ऑस्कर्स 2026 के आयोजन की तैयारी चल रही है, लेकिन हॉलीवुड से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। 102 साल पुरानी प्रोडक्शन कंपनी वॉर्नर ब्रोस, जिसने सैकड़ों हिट फिल्में बनाई और हॉलीवुड को नई ऊँचाई दी, अब किसी और कंपनी के अधिकार में जाने वाली है। वॉर्नर ब्रोस ने अपने 102 साल के इतिहास में कई ऐतिहासिक फिल्में बनाई और हॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिट छाप छोड़ी। 

1990 के दशक में टाइम वॉर्नर ने प्रोडक्शन हाउस का अधिकांश हिस्सा एक नई लिमिटेड पार्टनरशिप वाली कंपनी TWEC को ट्रांसफर कर दिया था। हालांकि 2003 में टाइम वॉर्नर ने सभी अधिकार वापस ले लिए थे और कंपनी फिर से अपने नियंत्रण में आ गई थी।

हॉलीवुड का ऐतिहासिक स्टूडियो, 100 साल से ज्यादा का सफर

1920 के दशक में स्थापित वॉर्नर ब्रदर्स ने हॉलीवुड को वैश्विक पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। इस स्टूडियो ने दशकों तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई और फिल्म तकनीक, कहानी कहने की शैली और मनोरंजन उद्योग में कई नए प्रयोग किए। 1990 के दशक में कंपनी के स्वामित्व में बदलाव हुआ था, जब Time Warner ने अपनी हिस्सेदारी एक नई लिमिटेड पार्टनरशिप कंपनी को ट्रांसफर कर दी थी।  बाद में 2003 में अधिकार फिर से वापस ले लिए गए थे। अब करीब दो दशक बाद एक बार फिर कंपनी के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पैरामाउंट-स्काईडांस के साथ संभावित 110 अरब डॉलर की डील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Paramount और Skydance Media से जुड़ी एक बड़ी डील पर चर्चा चल रही है, जिसकी कुल कीमत लगभग 110 अरब डॉलर बताई जा रही है। इस प्रस्तावित समझौते में Warner Bros. Discovery के साथ विलय या अधिग्रहण की संभावना जताई जा रही है। अगर यह डील पूरी होती है तो हॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट डील्स में से एक होगी।

हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री के अंदर इस खबर को लेकर काफी चर्चा है। इस संभावित विलय को लेकर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है। अमेरिका के श्रमिक संगठन International Brotherhood of Teamsters ने अमेरिकी न्याय विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि इस डील से हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 15,000 से ज्यादा फिल्म और टीवी उद्योग से जुड़े तकनीकी कर्मचारी इस विलय से प्रभावित हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े कॉर्पोरेट विलय के बाद अक्सर खर्च कम करने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटाई जाती है, जिससे काम करने वाले लोगों में असुरक्षा बढ़ जाती है।

ऑस्कर 2026 में छाई हैं वॉर्नर ब्रदर्स की फिल्में

दिलचस्प बात यह है कि कंपनी के सामने संकट की खबरें ऐसे समय आई हैं जब उसकी फिल्में इस साल के ऑस्कर में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉर्नर ब्रदर्स की दो बड़ी फिल्मों को मिलाकर लगभग 30 नॉमिनेशन मिले हैं।

  • Sinners को करीब 16 नामांकन
  • One Battle After Another को लगभग 13 नामांकन

दोनों फिल्में बेस्ट पिक्चर समेत कई बड़ी कैटेगरी में शामिल हैं, जिससे स्टूडियो के लिए यह साल बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के विश्लेषकों का कहना है कि अगर यह डील होती है तो वॉर्नर ब्रदर्स के क्रिएटिव कंट्रोल पर असर पड़ सकता है।

Leave a comment