WCL 2025: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 88 रन से हराया, AB De Villiers की विस्फोटक पारी

World Championship of Legends 2025 में AB de Villiers ने खेली धमाकेदार पारी, जिससे South Africa Champions ने India Champions को 88 रन से हराकर शानदार जीत

एबी डिविलियर्स की तूफानी बल्लेबाज़ी के सामने इंडिया चैंपियंस की एक नहीं चली। नॉर्थैम्पटन में खेले गए WCL 2025 के छठे मुकाबले में डिविलियर्स ने मात्र 61 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस को 206 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

South Africa Champions vs India Champions: वर्ल्ड चैंपियंस लीग (WCL) 2024 के छठे मुकाबले में एबी डीविलियर्स की तूफानी बल्लेबाज़ी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 88 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम प्वाइंट्स टेबल में मजबूती से आगे बढ़ी, जबकि इंडिया चैंपियंस अंतिम स्थान पर पहुंच गई है।

AB De Villiers की विस्फोटक बल्लेबाज़ी 

मैच का मुख्य आकर्षण एबी डीविलियर्स की धमाकेदार पारी रही। उन्होंने केवल 30 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 203.33 रहा, जो इस फॉर्मेट में उनकी धमक का एक और प्रमाण है। एबीडी ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और इंडिया चैंपियंस के गेंदबाजों की एक न सुनी।

WCL 2025: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 88 रन से हराया, AB De Villiers की विस्फोटक पारी

मैच नॉर्थम्प्टन के मैदान पर खेला गया। इंडिया चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो कि उनके लिए भारी साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए। बारिश के कारण इंडिया चैंपियंस को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 18.2 ओवर में 200 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 111/9 के स्कोर तक ही सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका की मजबूत शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की पारी की शुरुआत हाशिम अमला (22) और जैक्स रूडोल्फ (24) ने आक्रामक अंदाज़ में की और पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। इसके बाद पीयूष चावला और यूसुफ पठान की गेंदबाजी ने टीम को कुछ ब्रेकथ्रू दिलाए। सारेल इरवी (0) को यूसुफ पठान ने बोल्ड किया, वहीं डुमिनी, पार्नेल, और जे.जे. स्मट्स ने भी छोटे लेकिन उपयोगी योगदान दिए। मोर्ने वान विक (18)* अंत तक नाबाद रहे।

इंडिया चैंपियंस की लड़खड़ाती बल्लेबाज़ी

WCL 2025: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 88 रन से हराया, AB De Villiers की विस्फोटक पारी

206 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया चैंपियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। 28 रन के अंदर ही टीम ने अपने चार प्रमुख विकेट गंवा दिए:

  • रॉबिन उथप्पा (2)
  • शिखर धवन (1)
  • सुरेश रैना (16)
  • अंबाती रायुडू (0)

टीम की बल्लेबाज़ी पूरी तरह बिखरी नजर आई। स्टुअर्ट बिन्नी (37)* अकेले संघर्ष करते रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई स्थिर सहयोग नहीं मिला। अन्य बल्लेबाज़ों में यूसुफ पठान (5), इरफान पठान (10), पीयूष चावला (9) और विनय कुमार (13) भी फ्लॉप रहे। इंडिया चैंपियंस का पहले गेंदबाजी करने का फैसला भारी पड़ गया।

पिच पर रन बनाना आसान नजर आ रहा था और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ों ने इसका पूरा फायदा उठाया। इंडिया चैंपियंस की ओर से पीयूष चावला और यूसुफ पठान को दो-दो विकेट, जबकि अभिमन्यु मिथुन को एक विकेट मिला।

Leave a comment