Weather Forecast: दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान-झारखंड में तापमान में गिरावट

दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का डबल अटैक जारी है, जबकि यूपी, बिहार, राजस्थान और झारखंड में तापमान में गिरावट आई, मौसम का ताजा हाल और आने वाले दिनों में क्या होगा

देश के कई हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ता ही जा रहा है। खासकर दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत इस समय ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक आज, 18 दिसंबर को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में कोहरे की संभावना जताई गई है, जो परेशानी बढ़ा सकता है। साथ ही, राजस्थान और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान तेजी से गिरने की आशंका है। आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और भी बढ़ने की उम्मीद हैं।

दिल्ली-एनसीआर में ठंडी और कोहरे का डबल अटैक

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान-झारखंड में तापमान में गिरावट

दिल्ली में सर्दी का असर काफी बढ़ गया है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मंगलवार को दिल्ली में हल्का कोहरा देखा गया था, जिसके चलते विजिबिलिटी में कमी आई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक ऐसा मौसम बना रह सकता है। इसके अलावा, राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी बढ़ गया है, जो 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली में एक्यूआई स्तर 427 दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे खराब स्थिति हैं।

राजस्थान, झारखंड और यूपी में तापमान में गिरावट

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान-झारखंड में तापमान में गिरावट

राजस्थान और झारखंड के कई हिस्सों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। झारखंड के कांके में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि राज्य की राजधानी रांची में यह 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के कई इलाकों जैसे करौली, फतेहपुर और सीकर में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। यहां शीतलहर का असर दिख रहा है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा हैं।

कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का असर

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान-झारखंड में तापमान में गिरावट

उत्तर भारत में कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जिससे सर्दी का असर और भी बढ़ गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 21-22 दिसंबर तक हल्की बर्फबारी का अनुमान है। इस बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट और बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक महसूस किया जा रहा हैं।

महाराष्ट्र और ओडिशा में भी बढ़ी ठंड

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान-झारखंड में तापमान में गिरावट

महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर का असर देखा जा रहा है। पुणे और नासिक जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमलीपाल क्षेत्र में एक डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में अगले कुछ दिन ठंडे रहेंगे और वहां शीतलहर का दौर जारी रहेगा।

उपाय और सतर्कता

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान-झारखंड में तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में कोहरे और शीतलहर के कारण विजिबिलिटी में कमी आ सकती है, जिससे सड़क पर चलने और यात्रा करने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा, शीतलहर से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। ठंड से बचने के लिए खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं।

इस ठंड में उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड समेत अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहने की उम्मीद है। खासकर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर का असर बढ़ने के कारण आम जनता को सतर्क रहने की जरूरत हैं।

Leave a comment