Weather Forecast: भारत के उत्तर भाग में 26 जनवरी 2025 को मौसम का मिजाज काफी बदलने वाला है। दिल्ली में जहां दिन में तेज धूप से राहत मिलने की संभावना है, वहीं यूपी, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में ठंडी हवाओं और घने कोहरे का असर रहेगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, यूपी के कई हिस्सों में सर्दी और घना कोहरा छाए रहने की संभावना हैं।
दिल्ली-एनसीआर में ठंडी से राहत, धूप में गर्माहट

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण ठंड में कमी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी 2025 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन दिन के समय गर्माहट महसूस होगी। इस दौरान हवा की गति धीमी रहने के कारण ठंड का असर हल्का रहेगा। 27 जनवरी को भी तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैं।
यूपी में शीतलहर और घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में अभी भी शीतलहर का दौर जारी रहेगा। 26 जनवरी को लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में घना कोहरा और सर्दी का असर रहेगा। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में बहुत ही ठंडे मौसम और कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों में लोगों को दिनभर शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जो सर्दी को और बढ़ा सकती हैं।
राजस्थान में सर्दी का दौर

राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का असर और बढ़ गया है। नागौर जिले में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इसके अलावा फतेहपुर, सीकर, चुरू और पिलानी जैसे शहरों में तापमान 3 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में राज्य में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भी ठंड का असर रहेगा। निचले इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर 40 मीटर तक रह सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने ऊना और हमीरपुर जिलों में शीतलहर के कारण 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इन जिलों में 26 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान भी जताया गया हैं।
कश्मीर में ठंड और बर्फबारी

कश्मीर में भी सर्दी का असर बढ़ने वाला है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। पहलगाम में तापमान -8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। काजीगुंड, कुपवाड़ा और अन्य इलाकों में भी तापमान शून्य से नीचे गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहेगा और बर्फबारी का भी संभावना बनी हुई हैं।
26 जनवरी 2025 को मौसम में उत्तरी भारत के विभिन्न हिस्सों में सर्दी का असर रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में दिन में राहत मिलेगी, लेकिन यूपी और राजस्थान में सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में शीतलहर और बर्फबारी का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग ने सभी नागरिकों को सर्दी और कोहरे के बीच सतर्क रहने की सलाह दी हैं।
 
                                                                        
                                                                            










