अमेरिका की नंबर 1 Wharton से MBA करने में कितना खर्च, फीस से रहने तक पूरा हिसाब

Wharton School में 2026-27 के दौरान MBA की फीस और रहने का अनुमानित सालाना खर्च $1,35,441 है। जानें ट्यूशन, हाउसिंग, खाना और अन्य खर्चों का पूरा हिसाब।

अमेरिका की नंबर 1 MBA संस्था Wharton में 2026-27 के दौरान पढ़ाई और रहने का अनुमानित सालाना खर्च 1,35,441 डॉलर है। इसमें ट्यूशन, यूनिवर्सिटी फीस, आवास, खाना, बीमा, किताबें और परिवहन जैसे खर्च शामिल हैं।

Wharton MBA: अमेरिका में MBA करने की योजना बना रहे छात्रों के लिए University of Pennsylvania का Wharton School सबसे प्रतिष्ठित विकल्पों में शामिल है। QS Global MBA Ranking 2026 में इसे अमेरिका और दुनिया में नंबर 1 स्थान मिला है। हालांकि, यहां पढ़ाई के साथ रहने का खर्च भी काफी ज्यादा है, इसलिए आवेदन से पहले पूरे बजट को समझना जरूरी है।

Wharton में MBA की फीस और कुल खर्च कितना है?

अमेरिका में MBA की पढ़ाई दुनिया भर के छात्रों के बीच लोकप्रिय है। इनमें Wharton School, University of Pennsylvania को सबसे प्रमुख संस्थानों में गिना जाता है। QS Global MBA Ranking 2026 के अनुसार Wharton को 100 का कुल स्कोर मिला है और यह MBA के लिए अमेरिका के साथ-साथ दुनिया का नंबर 1 संस्थान है।

अमेरिका की नंबर 1 Wharton से MBA करने में कितना खर्च, फीस से रहने तक पूरा हिसाब

Wharton में MBA करने की लागत को समझने के लिए केवल ट्यूशन फीस देखना पर्याप्त नहीं है। छात्रों को यूनिवर्सिटी फीस के अलावा आवास, खाना, स्वास्थ्य बीमा, किताबों और रोजमर्रा के खर्च का भी बजट बनाना होता है।

एक साल में करीब 1.27 करोड़ रुपये का खर्च

Academic Year 2026-27 के अनुमान के मुताबिक Wharton में MBA के पहले साल की पढ़ाई और रहने का कुल खर्च 1,35,441 डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 1.27 करोड़ रुपये बैठती है। यही अनुमानित बजट दूसरे साल के लिए भी लागू होता है।

इसमें ट्यूशन और अन्य यूनिवर्सिटी फीस का हिस्सा 93,008 डॉलर, यानी करीब 87.42 लाख रुपये है। इसमें 87,970 डॉलर ट्यूशन फीस और 5,038 डॉलर यूनिवर्सिटी की अन्य फीस शामिल है।

इसके अलावा रहने और अन्य जरूरी खर्चों के लिए सालाना 42,433 डॉलर, यानी करीब 39.88 लाख रुपये का अनुमान है।

Housing और खाने पर कितना खर्च होगा?

Wharton के अनुमानित बजट में सबसे बड़ा हिस्सा Housing का है। कमरे या किराए के लिए सालाना करीब 21,258 डॉलर, यानी लगभग 19.98 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

खाने पर करीब 9,287 डॉलर, यानी लगभग 8.72 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं। स्वास्थ्य बीमा के लिए 5,018 डॉलर, यानी करीब 4.71 लाख रुपये का अनुमान है।

इसके अलावा Personal Expenses के लिए 4,703 डॉलर, यानी करीब 4.42 लाख रुपये, किताबों और पढ़ाई के सामान के लिए 1,123 डॉलर, यानी करीब 1.05 लाख रुपये, और Transportation के लिए 1,044 डॉलर, यानी लगभग 98 हजार रुपये का बजट रखा गया है।

दो साल की पढ़ाई में कितना बजट रखना होगा?

अगर 2026-27 के अनुमानित खर्च को आधार माना जाए और दोनों वर्षों में लगभग समान खर्च रहे, तो Wharton के दो वर्षीय MBA के लिए पढ़ाई और रहने का कुल अनुमानित खर्च करीब 2,70,882 डॉलर, यानी लगभग 2.54 करोड़ रुपये हो सकता है।

हालांकि, यह अनुमानित बजट है। वास्तविक खर्च छात्र की Housing, Lifestyle, Personal Expenses और अन्य जरूरतों के आधार पर कम या ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा मुद्रा विनिमय दर में बदलाव का असर भारतीय छात्रों के कुल खर्च पर भी पड़ सकता है।

Website: Wharton MBA की फीस, अनुमानित खर्च और अन्य जानकारी के लिए Wharton की आधिकारिक वेबसाइट mba.wharton.upenn.edu पर विजिट करें।

Leave a comment