Android पर WhatsApp की एक privacy flaw सामने आई है, जिससे कुछ डिवाइस में incoming video call के जरिए लॉक फोन की gallery देखी जा सकती है। समस्या physical access तक सीमित है और सभी Android phones प्रभावित नहीं हैं।
Tech: Android यूजर्स के लिए WhatsApp की एक गंभीर privacy flaw सामने आई है। कुछ डिवाइस में फोन लॉक होने के बावजूद incoming WhatsApp video call के जरिए फोटो gallery तक पहुंच संभव है। इसके लिए फोन का physical access जरूरी है और यह समस्या device manufacturers द्वारा lock-screen permissions को संभालने के तरीके पर निर्भर करती है।
WhatsApp Video Call से खुल सकती है Photo Gallery
Android फोन पर WhatsApp की सामने आई इस खामी में किसी remote hacking की जरूरत नहीं पड़ती। अगर किसी व्यक्ति के पास लॉक फोन का physical access है और उस पर WhatsApp की incoming video call आती है, तो वह कॉल receive करके इस तरीके को आजमा सकता है।
![]()
कॉल शुरू होने के बाद स्क्रीन पर मौजूद effects icon पर टैप करने से effects, filters और backgrounds से जुड़ा menu खुलता है। इसके बाद background section में Create with Meta AI विकल्प दिखाई देता है। यहां Edit photo विकल्प चुनने पर कुछ डिवाइस में फोन की photo gallery खुल जाती है।
इस प्रक्रिया की सबसे बड़ी चिंता यह है कि gallery तक पहुंचने से पहले फोन को passcode, PIN या fingerprint से unlock करने की जरूरत नहीं पड़ती। यानी अगर कोई व्यक्ति लॉक फोन तक पहुंच बना ले, तो वह उसमें मौजूद निजी तस्वीरें देख सकता है।
Pixel और Oppo Phones पर सामने आया असर
इस समस्या को सबसे पहले @VBarraquito ने नोटिस किया था, जिसके बाद NotebookCheck ने भी इसका परीक्षण किया। रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट security patch के साथ Android 17 पर चल रहे Google Pixel 6 Pro में यह तरीका काम करता पाया गया।
हालांकि, सभी Android smartphones पर इसका एक जैसा असर नहीं है। NotebookCheck ने Samsung Galaxy S25 Ultra पर One UI 8.5 के साथ यही प्रक्रिया आजमाई। इस डिवाइस में Create with Meta AI चुनने के बाद सिस्टम वापस lock screen पर चला गया और passcode या fingerprint verification मांगा।
वहीं ColorOS 16 पर चलने वाले Oppo K13 में यह तरीका काम कर गया। Samsung और Oppo के परीक्षण किए गए फोन Android 16 पर आधारित थे, जिससे संकेत मिलता है कि समस्या Android version के साथ-साथ manufacturers के custom software और lock-screen permissions से भी जुड़ी हो सकती है।
iPhone Users पर नहीं दिखा यह असर
रिपोर्ट के मुताबिक, यह समस्या iPhone पर लागू नहीं होती। Apple का CallKit framework WhatsApp calls के लिए native calling interface का इस्तेमाल करता है। इसके कारण iPhone के लॉक रहने पर WhatsApp के ऐसे in-call controls उपलब्ध नहीं होते, जिनके जरिए इस तरीके से photo gallery तक पहुंच बनाई जा सके।
फिलहाल इस खामी का फायदा उठाने के लिए फोन तक physical access होना जरूरी बताया गया है। इसलिए यह कोई ऐसा loophole नहीं है, जिससे दूर बैठे हमलावर सीधे किसी Android फोन की तस्वीरें access कर सकें।











