Windows 11 में मौजूद Dynamic Lock, Nearby Sharing और Eye Tracking जैसे हिडन फीचर्स यूजर्स को बेहतर सुरक्षा और आसान फाइल शेयरिंग का अनुभव देते हैं। ये फीचर्स बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के काम करते हैं और रोजमर्रा के काम को ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और तेज बनाने में मदद करते हैं।
Windows 11 Hidden Features: हाल ही में सामने आए Windows 11 के स्मार्ट फीचर्स में Dynamic Lock, Nearby Sharing और Projecting to PC शामिल हैं, जो यूजर्स को अपने लैपटॉप और दूसरे डिवाइस को ज्यादा सुरक्षित और कनेक्टेड रखने में मदद करते हैं। ये फीचर्स माइक्रोसॉफ्ट के Windows 11 सिस्टम में पहले से मौजूद हैं और खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं, जो पब्लिक या ऑफिस में काम करते हैं। इसका मकसद डेटा सिक्योरिटी बढ़ाना, फाइल ट्रांसफर आसान करना और यूजर एक्सपीरियंस को ज्यादा स्मार्ट बनाना है।
डायनामिक लॉक
Windows 11 का Dynamic Lock फीचर आपके स्मार्टफोन के ब्लूटूथ सिग्नल के आधार पर काम करता है। जैसे ही आप अपना फोन लेकर लैपटॉप से दूर जाते हैं, सिस्टम अपने आप लॉक हो जाता है। इससे आपके डेटा की सुरक्षा बनी रहती है, खासकर तब जब आप पब्लिक प्लेस या ऑफिस में काम कर रहे हों।
इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए Settings में जाकर Accounts सेक्शन खोलें, फिर Sign-in options पर क्लिक करें। यहां Additional settings में आपको Dynamic Lock का विकल्प मिलेगा, जिसे ऑन करके आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Nearby Sharing बिना केबल फाइल शेयरिंग
Windows 11 में AirDrop जैसा फीचर भी मौजूद है, जिसे Nearby Sharing कहा जाता है। इसकी मदद से आप फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और लिंक को पास के दूसरे Windows डिवाइस में वायरलेस तरीके से शेयर कर सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट या केबल की जरूरत नहीं होती।
Nearby Sharing को चालू करने के लिए Settings में जाकर System सेक्शन खोलें और Nearby Sharing को ऑन करें। इसके बाद आप शेयर ऑप्शन में जाकर आसानी से फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे।
Projecting to PC और Eye Tracking
Windows 11 में एक खास फीचर Projecting to this PC भी दिया गया है, जिससे आप दूसरे डिवाइस की स्क्रीन अपने कंप्यूटर पर दिखा सकते हैं। यह फीचर प्रेजेंटेशन, ऑनलाइन मीटिंग और स्क्रीन शेयरिंग के लिए काफी उपयोगी है।
वहीं Eye Tracking फीचर उन यूजर्स के लिए है, जिनके पास सपोर्टेड हार्डवेयर है। इसकी मदद से आप आंखों की मूवमेंट से पीसी को कंट्रोल कर सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर के।










