WWDC 2026: AI रेस में Apple की एंट्री तेज, ‘Campos’ के साथ अपग्रेड होगा Siri

WWDC 2026 में Apple AI फीचर्स, नई Siri ‘Campos’ और iOS 27, macOS 27 पेश कर सकता है। यूजर एक्सपीरियंस को स्मार्ट बनाने पर फोकस।

WWDC 2026 में Apple आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बड़ा फोकस करने जा रहा है। इवेंट में Siri का नया ‘Campos’ वर्जन, iOS 27 और macOS 27 जैसे अपडेट पेश हो सकते हैं। नई टेक्नोलॉजी के जरिए Apple यूजर एक्सपीरियंस को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल बनाने की तैयारी में है।

WWDC 2026 Apple AI Updates: Apple अपने सालाना WWDC 2026 इवेंट में 8 से 12 जून के बीच नए AI फीचर्स, Siri के अपग्रेडेड ‘Campos’ वर्जन और iOS 27 व macOS 27 जैसे सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकता है। यह इवेंट Apple Park और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आयोजित होगा, जिसमें डेवलपर्स और यूजर्स को नई टेक्नोलॉजी से रूबरू कराया जाएगा। कंपनी AI आधारित टूल्स और बेहतर परफॉर्मेंस के जरिए यूजर एक्सपीरियंस को अपग्रेड करने और ChatGPT व Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स को चुनौती देने की तैयारी में है।

WWDC 2026 में AI पर रहेगा बड़ा फोकस

WWDC 2026 में Apple आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़े ऐलान कर सकता है। कंपनी नए फ्रेमवर्क और टूल्स पेश करेगी, जिससे डेवलपर्स अपने ऐप्स में एडवांस AI फीचर्स जोड़ सकेंगे।

Apple का फोकस इस बार यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर रहेगा, जहां AI के जरिए ऐप्स ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड हो सकेंगे। इससे iPhone, Mac और iPad यूजर्स को ज्यादा सहज और तेज अनुभव मिलने की संभावना है।

Siri ‘Campos’ से ChatGPT-Gemini को चुनौती

इस इवेंट की सबसे चर्चित अपडेट Siri का नया वर्जन हो सकता है, जिसका कोडनेम ‘Campos’ बताया जा रहा है। यह एक चैटबॉट स्टाइल इंटरफेस के साथ आएगा, जिसमें यूजर्स को अधिक प्राकृतिक और इंटरैक्टिव बातचीत का अनुभव मिलेगा।

नई Siri में मौजूदा वॉयस ट्रिगर सिस्टम बरकरार रहेगा, लेकिन इसके साथ एक एडवांस कन्वर्सेशन लेयर जोड़ी जाएगी। इससे Apple सीधे तौर पर ChatGPT और Gemini जैसे AI चैटबॉट्स को टक्कर देने की तैयारी में है।

iOS 27 और macOS 27 में क्या होगा नया

WWDC 2026 में iOS 27, macOS 27, iPadOS 27, visionOS 27 और watchOS 27 का प्रीव्यू पेश किया जाएगा। iOS 27 में स्टेबिलिटी, बेहतर बैटरी लाइफ और बग फिक्सिंग पर खास ध्यान दिया जाएगा।

वहीं macOS 27 के साथ Apple इंटेल-बेस्ड मैक का सपोर्ट खत्म कर सकता है। इसके अलावा Mac Mini और Mac Studio में M5 सीरीज चिप का अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जो CPU और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को पहले से काफी बेहतर बनाएगा।

Leave a comment