Xiaomi 18 Fold 5G की लॉन्च डेट तय, 7.58 इंच डिस्प्ले और XRING O3 प्रोसेसर से होगा लैस

Xiaomi 18 Fold 5G को 7 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 7.58 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, XRING O3 चिप और 6,000mAh बैटरी मिल सकती है।

18 Fold को 7 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 7.58 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन, XRING O3 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।

Tech: Xiaomi 18 Fold 5G. Xiaomi 7 सितंबर को चीन में आयोजित एक बड़े लॉन्च इवेंट में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करेगा। कंपनी के अनुसार, फोन नए मिड-फोल्डिंग डिजाइन के साथ आएगा। इसमें 5.38 इंच की कवर स्क्रीन, 7.58 इंच की इंटरनल डिस्प्ले, XRING O3 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की बात कही गई है।

7.58 इंच की बड़ी फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगी

Xiaomi 18 Fold को कंपनी 7 सितंबर को चीन में होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश करेगी। इस इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ नया टैबलेट और SkyNomad रेंज-एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक SUV के N70 Pro, N70 Max और N90 Max मॉडल भी पेश किए जाएंगे।

Xiaomi 18 Fold 5G की लॉन्च डेट तय, 7.58 इंच डिस्प्ले और XRING O3 प्रोसेसर से होगा लैस

फोल्डेबल फोन की बात करें तो इसमें बाहर की तरफ 5.38 इंच की कवर डिस्प्ले और अंदर 7.58 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है। कंपनी इसे नए ‘मिड-फोल्डिंग’ डिजाइन के साथ पेश कर रही है। इस डिजाइन का मकसद बड़े स्क्रीन एक्सपीरियंस के साथ फोन की मजबूती और उपयोगिता को बेहतर करना है।

एयरोस्पेस ग्रेड बॉडी और नया ‘ड्रैगन बोन’ हिंज

Xiaomi 18 Fold की बॉडी एयरोस्पेस ग्रेड 7-सीरीज एल्यूमिनियम से तैयार की जाएगी। फोन में नई जनरेशन का ‘ड्रैगन बोन’ हिंज और डुअल-लेयर Ultra-Thin Glass दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि ये बदलाव डिवाइस को पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा मजबूत बनाएंगे।

कंपनी के अनुसार, फोन में 1.2 मीटर तक का ड्रॉप रेजिस्टेंस मिलेगा। इसके अलावा Xiaomi MIX Fold 4 की तुलना में नुकीली चीजों से होने वाले नुकसान के खिलाफ 258 प्रतिशत और स्टील बॉल इम्पैक्ट के खिलाफ ड्रॉप रेजिस्टेंस में 214 प्रतिशत सुधार का दावा किया गया है।

XRING O3 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Fold में कंपनी का इन-हाउस XRING O3 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जाएगा। यही चिप आगामी Xiaomi Mi Pad 9 Pro Max में भी इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई है। कंपनी के मुताबिक, प्रोसेसर को AI और हाई-एंड ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह AnTuTu पर 52 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल कर सकता है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000mAh की Jinshajiang बैटरी दी जाएगी। यह 67W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन को 3 सितंबर को IFA 2026 में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

हालांकि, Xiaomi 18 Fold की कीमत, बिक्री की तारीख और बाजार में उपलब्धता से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इन डिटेल्स का खुलासा कंपनी 7 सितंबर के लॉन्च इवेंट में कर सकती है।

Leave a comment