प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि उनकी मजबूत वैश्विक डिजिटल उपस्थिति और लोकप्रियता को दर्शाती है। देश और विदेश में उनके फॉलोअर्स अन्य नेताओं की तुलना में कहीं अधिक हैं, जबकि अप्रूवल रेटिंग में भी मोदी शीर्ष पर बने हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी इंस्टाग्राम रिकॉर्ड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स की संख्या पार कर दुनिया के पहले नेता बनने का गौरव हासिल किया है। 2014 से सक्रिय मोदी की यह डिजिटल सफलता वैश्विक नेताओं में सबसे आगे उनके ऑनलाइन प्रभाव को दर्शाती है। भारत और विदेशों में उनके फॉलोअर्स अन्य नेताओं की तुलना में काफी अधिक हैं, जबकि मॉर्निंग कंसल्ट के फरवरी 2026 सर्वे के अनुसार उनकी अप्रूवल रेटिंग 67 प्रतिशत रही, जो उन्हें विश्व स्तर पर सबसे लोकप्रिय नेताओं में रखती है।
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का दबदबा
PM मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर्स US के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगभग दोगुने हैं, जिनके 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ब्राज़ील के राष्ट्रपति के 14.4 मिलियन और तुर्की के राष्ट्रपति Tayyip Erdogan के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति Javier Milei के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन पांच नेताओं के कुल फॉलोअर्स की संख्या भी मोदी की तुलना में कम है। यह डेटा प्रधानमंत्री की वैश्विक डिजिटल उपस्थिति और सोशल मीडिया रणनीति की ताकत को दर्शाता है।

भारत में भी स्पष्ट बढ़त
देश के भीतर भी पीएम मोदी ने अन्य नेताओं से बढ़त बना ली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि कांग्रेस के लोकसभा नेता राहुल गांधी के लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ-साथ वैश्विक अप्रूवल रेटिंग में भी PM मोदी अन्य नेताओं से आगे हैं। US की बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के फरवरी 2026 के सर्वे अनुसार, मोदी की अप्रूवल रेटिंग 67 प्रतिशत है, जो उन्हें विश्व स्तर पर शीर्ष पर रखती है।










