ZIM vs AFG 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच में भी जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें टीम स्क्वाड और पिच रिपोर्ट

ZIM vs AFG 2nd Test में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का धमाल देखने को मिलेगा। मैच से पहले जानें दोनों टीमों के स्क्वाड और पिच रिपोर्ट

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन ड्रॉ पर खत्म हुआ। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक बन गया है। दोनों टीमें इस मुकाबले में नई रणनीतियों के साथ उतरेंगी और जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश करेंगी।

स्पोर्ट्स न्यूज़: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला आज, 2 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। सीरीज का पहला टेस्ट मैच रोमांचक मुकाबले के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, जिससे दोनों टीमें अब इस मैच में बढ़त बनाने और सीरीज जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। जिम्बाब्वे की कमान अनुभवी बल्लेबाज क्रेग एर्विन के हाथों में है, जबकि अफगानिस्तान का नेतृत्व हशमतुल्लाह शाहिदी कर रहे हैं।

दोनों टीमें मजबूत प्रदर्शन के लिए रणनीति तैयार कर रही हैं। जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी सीन विलियम्स, क्रेग एर्विन, और ब्रायन बेनेट से फिर से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद है, जबकि अफगानिस्तान अपने स्पिनरों और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के दम पर बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखेगा।

ZIM vs AFG हेड टू हेड रिकॉर्ड

ZIM vs AFG 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच में भी जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें टीम स्क्वाड और पिच रिपोर्ट

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल तीन टेस्ट मैच खेले गए हैं, और इन मुकाबलों में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया है, जबकि एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ हैं।

पिच रिपोर्ट और मौसम की जानकारी 

ZIM vs AFG 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच में भी जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें टीम स्क्वाड और पिच रिपोर्ट

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, और इस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। इस मैदान पर पहले तीन दिन बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत आसान रहेगा, और पहले पारी का औसत स्कोर 500 रन से ज्यादा जा सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन तेज गेंदबाजों के लिए यह पिच ज्यादा मददगार नहीं होगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि शुरुआती दिनों में बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।

मैच के पहले दिन बुलावायो में मौसम ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा, और थंडरशॉवर्स के कारण मैच में रुकावट आने की संभावना हो सकती है। खासकर तीसरे और चौथे दिन बारिश होने की पूरी संभावना है, जो मैच के प्रवाह को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, पहले दो दिनों में खेल सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है, और बारिश का असर मैच की गति पर हो सकता हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

ZIM vs AFG 2nd Test: दूसरे टेस्ट मैच में भी जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें टीम स्क्वाड और पिच रिपोर्ट

जिम्बाब्वे की टीम: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), बेन करन, ताकुद्ज़वनाशे कैटैनो, सीन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), डियोन मायर्स, ब्रैंडन मावुता, ब्रायन बेनेट, न्यूमैन न्याम्हुरी, ब्लेसिंग मुजारबानी और रिचर्ड नगारवा।

अफगानिस्तान की टीम: अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अताल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), एएम ग़ज़नफर, अफसर ज़जई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरजई, शाहिदुल्लाह कमाल, नविद ज़द्रान, जिया-उर-रहमान और जहीर खान।

Leave a comment