इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में स्थित एक प्राचीन गुफा में दुनिया की सबसे पुरानी रॉक पेंटिंग मिली है। इसमें एक इंसान को सूअर का शिकार करते दर्शाया गया है। जो कि लगभग 51,200 साल पुरानी है। इसमें 36 इंच लंबे और 15 इंच चौड़े सूअर की पेंटिंग बनाई गई है।
News: पुरातत्वविदों द्वारा दुनिया की सबसे पुरानी पेंटिंग की खोजी गई है। इसमें एक इंसान और सूअर को दिखाया गया है। वैज्ञानिकों का कहना हिअ यह अब तक की सबसे पुरानी तस्वीर है। इसे देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह प्राचीन कहानी कहने की कला का प्रतिनिधित्व करती है। बता दें कि यह पेंटिंग इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर स्थित चूना पत्थर से बनी गुफा की छत पर की गई है।
51,200 साल पुरानी पेंटिंग
मिली जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिकों ने बताया कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर एक गुफा की छत पर एक इंसान और सुअर के शिकार की प्राचीन पेंटिंग मिली है। यह पत्थरों पर बनाई गई लगभग 51,200 साल पुरानी पेंटिंग है। जो अब तक कि सबसे प्राचीन पेंटिंग हैं।
बताया कि यह गुफा लाइमस्टोन से निर्मित है। इस प्राचीन गुफा कलाकृति में इंसानों की आकृतियां भी बनाई गई हैं, जो एक सूअर का शिकार कर रहे हैं। इंडोनेशिया में स्थित यह दुनिया की सबसे पुरानी गुफा कलाकृति है।
कहानी सुनाने में पेंटिंग का इस्तेमाल
बताया जा रहा है कि यह पेंटिंग इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी द्वीप स्थित मारोस-पांगकेप क्षेत्र के लीयांग करमपुआंग गुफा में बनी हुई है। इस पेंटिंग में बने सूअर की लंबाई 36 इंच और 15 इंच चौड़ाई है। जिसके आसपास तीन छोटे-छोटे इंसानों की कलाकृतियां भी बनाई गई हैं।
आगे बताया कि ये पेंटिंग लाल कलर से बनाई गई है। इसके अलावा इस प्राचीन गुफा में सुअरों की और भी तस्वीरें हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस पेंटिंग का इस्तेमाल प्राचीन समय में कहानियां सुनाने के लिए किया जाता था।
इससे पहले खोजी गई पेंटिंग
वैज्ञानिकों ने बताया कि इससे पहले भी ऑर्बट की टीम ने सुलावेसी लियांग बुलु सिपोंग 4 नामों की गुफा में प्राचीन दीवारों पर कलाकृति का अध्ययन किया था। जिसमें एक सुअर के शिकार के साथ-साथ एक बौनी भैंस को भी दर्शाया गया था। यह करीब 48,000 साल पुरानी पेंटिंग बताई गई थी। लेकिन, इस बार मिली नई पेंटिंग ने पुरानी सभी पेंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जांच के दौरान पता लगाया गया कि यह 51,200 साल पुरानी पेंटिंग है।
स्पेन में मिली थी कलाकृतियां
वैज्ञानिक नैश ने कहा कि आज से 10 साल पहले तक सिर्फ यूरोप महि इस तरह के अध्ययन किये जा रहे थे। हालांकि, आज नए और व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की वजह से विश्व में हर जगह इसका अध्ययन किया जासकता है।
इसी दौरान खोजी गई स्पेन की प्राचीन गुफा में सबसे पुरानी पेंटिंग स्पेन की माल्ट्राविसो में स्थित है। बता दें कि इसे शुरुआती होमो सैपियंस ने बनाया था। जिसे करीब 65,000 साल पुरानी बताया जा रहा है। ऐसे देखा जाए तो इंडोनेशिया की गुफा में ऐसी पेंटिंग मिलने का मतलब है कि गुफाओं में पेंटिंग की शुरुआत यूरोप में नहीं हुई थी, बल्कि सुलावेसी के प्राचीन रॉक आर्ट काफी जटिल हो सकती हैं।