4 साल पुराने मुकदमे को कोर्ट ने किया खारिज; जर्नलिस्ट के साथ बदसलूकी का था आरोप
मामला चार साल पुराना है। सलमान अक्सर साइक्लिंग करने के लिए मुंबई की सड़कों पर निकलते हैं। उनके पीछे-पीछे पर्सनल बॉडीगार्ड्स भी दौड़ते हैं। 24 अप्रैल, 2019 को जब वो साइक्लिंग कर रहे थे तभी जर्नलिस्ट अशोक पांडे ने उनका वीडियो शूट करने की कोशिश की।
जर्नलिस्ट अशोक पांडे के मुताबिक, सलमान और उनके बॉडीगार्ड्स ने उनका फोन छीन लिया और मारपीट करने लगे। अशोक ने कहा कि सलमान ने भी उनके साथ मारपीट की थी।
22 मार्च, 2022 को सलमान खान को अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन भेजा। उन्हें पेश होने के लिए 5 अप्रैल 2022 की डेट दी गई। हालांकि सलमान ने बिना पेश हुए इस समन के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका लगा दी।