प्रियंका ने RRR को बताया तमिल फिल्म

यूजर्स बोले- क्या आपको तमिल और तेलुगु के बीच फर्क नहीं पता

बॉलीवुड ने काफी तरक्की की है- प्रियंका

इंटरव्यू के दौरान डैक्स शेफर्ड ने बॉलीवुड की तुलना 1950 के दशक के हॉलीवुड से की थी जब कुछ नामी स्टूडियोज और स्टार्स ही पूरी इंडस्ट्री को चलाया करते थे। इस पर प्रियंका ने कहा- हां, एक समय था जब सिर्फ पांच स्टूडियो थे और पांच एक्टर थे।

RRR मेगा ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म है- प्रियंका

प्रियंका ने आगे कहा- बॉलीवुड ने काफी तरक्की कर ली है। आपके पास मेनस्ट्रीम बिग एक्शन फिल्में हैं, लव स्टोरी है और साथ ही डांस भी है। इस पर इंटरव्यूर ने कहा- RRR..। उनके इतना कहते ही प्रियंका बोल पडीं- नहीं, RRR तमिल फिल्म है।

यूजर्स बोले- क्या आपको तमिल और तेलुगु में फर्क नहीं पता ?

प्रियंका के इस स्लिप ऑफ टंग के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मीम बना रहे हैं। कुछ लोग प्रियंका के तमिल और तेलुगु में फर्क नहीं समझने को लेकर टारगेट कर रहे हैं।

Next Story