धोनी गुजरात के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे

घुटने में चोट लगने के बाद संशय था, चेन्नई के CEO बोले- MSD पूरी तरह फिट

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने साफ कर दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को IPL का पहला मैच खेलेंगे।

धोनी के खेलने पर संशय इसलिए उठ रहा था, क्योंकि वो प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे।

भास्कर को सूत्रों ने बताया कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी को बाएं घुटने में चोट लग गई थी।

इसके बाद वे प्रैक्टिस सेशन में भी काफी बाद में बैटिंग करने के लिए आए थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धोनी ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ही नहीं लिया।

धोनी का आखिरी IPL हो सकता है

धोनी का यह आखिरी IPL हो सकता है। पिछले सीजन में एक मैच के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे संन्यास लेने वाले हैं। तो धोनी ने इसके जवाब में कहा था कि मैं जब भी संन्यास लूंगा तो अपने घरेलू फैंस के बीच लूंगा।

Next Story