बेशरम रंग के लिए भगवा बिकिनी क्यों चुना

सिद्धार्थ आनंद ने अब तोड़ी चुप्पी, बोले- बैकग्राउंड के हिसाब से कलर अच्छा लगा; मंशा गलत नहीं थी

'बैकग्राउंड के हिसाब से कलर अच्छा था, इसलिए चुन लिया'

सिद्धार्थ आनंद हाल ही में News18 राइजिंग इंडिया समिट में बात कर रहे थे। इसी इवेंट में उन्होंने भगवा बिकिनी पर पहली बार खुलकर बोला। उन्होंने कहा, 'हम स्पेन में थे, उसी वक्त अचानक इस रंग को चूज कर लिया गया।

हमनें इसे लेकर कभी विचार नहीं किया। वो कलर अच्छा लग रहा था। शूटिंग के बैकग्राउंड में धूप थी, घास भी हरा था।

इसके अलावा पानी भी बिल्कुल नीला था। इस बैकग्राउंड में भगवा रंग ज्यादा शूट कर रहा था। हमने यही सोचा कि जब ऑडियंस इसे देखेगी तो समझ जाएगी कि इसके पीछे इरादा बिल्कुल गलत नहीं था।'

'कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखाया तो डरना क्यों'

फिल्म की रिलीज के पहले बेशरम रंग को लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि इतने विवाद के बावजूद फिल्म से जुड़े किसी एक्टर या मेकर्स ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। पूरे मामले में वे चुप रहे थे।

Next Story