रणबीर कपूर की 7 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका

एनिमल के बाद रणबीर कपूर फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। रामायण से लेकर एनिमल पार्क तक, इन फिल्मों की लिस्ट दिमाग में बैठा लें।

रामायण पार्ट 1 से होगी शानदार वापसी

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण दिवाली 2026 पर रिलीज होगी। ये फिल्म 4000 करोड़ के बजट में बन रही है।

लव एंड वॉर में दिखेगा रोमांस का तड़का

रणबीर, आलिया और विक्की कौशल स्टारर ये फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी। डायरेक्टर हैं संजय लीला भंसाली।

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव का है तगड़ा बज

2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में रणबीर फिर से शिव के अवतार में नजर आएंगे। दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है।

रामायण पार्ट 2 की होगी मेगा एंट्री

दिवाली 2027 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में यश, सनी देओल और लारा दत्ता जैसे सितारे नजर आएंगे।

एनिमल पार्क में फिर दिखेगा खूंखार लुक

एनिमल के बाद इसका सीक्वल भी तैयार है। रणबीर का एक और जबरदस्त अवतार देखने को मिलेगा।

धूम 4 में एंट्री की चर्चा जोरों पर

कहा जा रहा है कि रणबीर को धूम फ्रेंचाइजी के लिए कास्ट किया गया है। अगर ऐसा हुआ तो धमाका तय है।

Next Story