डेब्यू फिल्म से छा जाने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट

अनीत पड्डा से लेकर दीपिका, कृति और यामी तक, कुछ एक्ट्रेसेस ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिल जीत लिए। जानिए वो चेहरे जिन्होंने डेब्यू से ही बटोरी सुर्खियां।

अनीत पड्डा ने रच दिया इतिहास

सैयारा से डेब्यू करते ही अनीत पड्डा चर्चा का विषय बन गई हैं। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने सबको दीवाना बना दिया।

दीपिका पादुकोण बनीं सुपरस्टार

2007 में ओम शांति ओम से दीपिका ने धमाकेदार एंट्री की। शाहरुख संग उनकी केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस ने दिल जीत लिए।

यामी गौतम की दमदार शुरुआत

विकी डोनर से बॉलीवुड में कदम रखते ही यामी ने अपनी सादगी और अभिनय से अलग पहचान बना ली। डेब्यू फिल्म ही हिट रही।

कृति सेनन का ग्लैमरस डेब्यू

हीरोपंती से कृति ने बॉलीवुड में शानदार शुरुआत की। फिल्म हिट रही और उन्हें मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी।

नितांशी गोयल का दिल छू लेने वाला अभिनय

लापता लेडीज में नितांशी की सादगी और मजबूती ने ऑडियंस को इमोशनली जोड़ दिया। डेब्यू से ही बनीं सभी की फेवरेट।

अनुष्का शर्मा और मेधा शंकर की चमक

रब ने बना दी जोड़ी और 12वीं फेल जैसी फिल्मों से अनुष्का और मेधा ने साबित किया कि टैलेंट की पहचान पहली फिल्म से हो जाती है।

Next Story