टीवी की ग्लैमरस दुनिया छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाना हर किसी के बस की बात नहीं। अनुपमा फेम अनघा भोसले ने मोह-माया त्याग दी और कृष्ण भक्ति में डूब गईं। जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी।
अनघा भोसले ने टीवी की दुनिया और स्टारडम को 23 की उम्र में ही अलविदा कह दिया, चुन ली आध्यात्मिक जीवन की राह।
शो 'अनुपमा' में समर की गर्लफ्रेंड बनीं अनघा अब ISKCON से जुड़कर श्रीकृष्ण भक्ति में लीन हैं।
अब लोग उन्हें अनघा माताजी कहते हैं। चंदन का तिलक, तुलसी की माला और साड़ी में दिखती हैं पूरी तरह बदली हुई।
वह गीता पाठ, भजन और धर्म चर्चा से लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर भी हैं काफी एक्टिव।
अनघा का मानना है कि जीवनसाथी भी भगवान के मार्ग पर चलने वाला होना चाहिए। उनके फैसले को लेकर लोग आज भी हैरान हैं।
अनघा ने बताया कि एक्टिंग करते वक्त भी उनका मन भक्ति में रहता था। आज वह खुद के साथ हजारों को भी इस राह पर ला रही हैं।