फैंस के लिए बुरी खबर! नागिन 7 को देखने के लिए अब थोड़ा और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। जानिए क्यों फैल रहे हैं रूमर्स।
एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 लंबे समय से सुर्खियों में है। हाल ही में इसका टीजर भी सामने आया।
इस बार प्रियंका चाहर चौधरी नागिन की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार फैंस को नागिन 7 टीवी पर देखने के लिए नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।
शो में चांदनी शर्मा को निगेटिव किरदार में फाइनल माना जा रहा है।
मेकर्स ने अभी पोस्टपोनमेंट का कारण नहीं बताया। फैंस को यह खबर सुनकर निराशा हो सकती है।
एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस से वादा किया था कि जल्द बड़ी खुशखबरी आएगी।