देव आनंद की हीरोइन ऋचा शर्मा की अधूरी कहानी

ऋचा शर्मा ने देव आनंद की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन सुपरस्टार से शादी और फिर गंभीर बीमारी ने उनकी जिंदगी बदल दी। महज 32 साल की उम्र में उनका सफर थम गया।

देव आनंद की फिल्म से डेब्यू

ऋचा शर्मा ने 1985 में फिल्म हम नौजवान से करियर शुरू किया और अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया।

करियर परवान चढ़ा

अनुभव, इंसाफ की आवाज, आग ही आग और सड़क छाप जैसी फिल्मों में काम कर ऋचा ने तेजी से पहचान बनाई।

सुपरस्टार से शादी

1987 में ऋचा ने संजय दत्त से शादी कर ली और परिवार को प्राथमिकता देते हुए फिल्मों से दूरी बना ली।

जब जिंदगी बदली

शादी के कुछ समय बाद ही ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया और इलाज के लिए उन्हें अमेरिका जाना पड़ा।

अकेले लड़ी लंबी जंग

संजय विवादों में फंसे रहे और ऋचा बेटी त्रिशाला के साथ अमेरिका में अपनी बीमारी से जूझती रहीं।

32 की उम्र में अलविदा

1996 में ऋचा शर्मा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे दर्दनाक कहानियों में से एक है।

Next Story