परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा: परफेक्ट कपल की 10 खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड की प्यारी जोड़ी परिणीति और राघव जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। आइए देखते हैं उनके सबसे खास और खूबसूरत पल।

प्यारी शादी की शुरुआत

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी। उनकी शादी की रस्में दो दिन तक चलीं।

बारात का शानदार अंदाज

राघव बारात लेकर आए और परिणीति ने खुद गाकर अपने प्यार का इजहार किया। फैन्स ने इस पल को बेहद पसंद किया।

शादी में सितारे

मनीष मल्होत्रा, आदित्य ठाकरे, सानिया मिर्जा और अरविंद केजरीवाल भी इस शादी में शामिल हुए थे।

सगाई का यादगार दिन

राघव और परिणीति ने 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी।

पहली मुलाकात की कहानी

दोनों की मुलाकात यूके में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैनचेस्टर और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के दौरान हुई थी।

प्यार की शुरुआत

जब परिणीति 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थीं, राघव उनसे मिलने पहुंचे। यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई।

Next Story