रवि दुबे और सरगुन मेहता का नया घर 'सौभाग्य', निया शर्मा बोलीं- क्या व्यू है

टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने नया घर खरीदा है। गणपति सेलिब्रेशन में दोस्तों संग हुए जश्न ने फैंस का दिल जीत लिया।

नया घर नई शुरुआत

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने नए घर का नाम सौभाग्य रखा और गणपति सेलिब्रेशन के साथ इसे शुभ बनाया।

कपल गोल्स के सरताज

इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल सरगुन पंजाबी सिनेमा की स्टार हैं, वहीं रवि जल्द बिग-बजट फिल्म रामायण में नजर आएंगे।

निया की आंखों में चमक

निया शर्मा ने घर का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यार क्या व्यू है, मैं यहीं रहने वाली हूं।

गणपति महोत्सव की शान

नए घर में पहली गणपति की रौनक देखने लायक रही। निया शर्मा भी सेलिब्रेशन में जमकर शामिल हुईं।

निया का पिंक लुक

निया पिंक सूट, ज्वेलरी और न्यूड मेकअप में खूबसूरत लगीं। उनका मॉडर्न-ट्रेडिशनल फ्यूजन लुक फैंस को पसंद आया।

दोस्तों संग धमाल

निया अर्जुन बिजलानी और अंकिता लोखंडे संग भी नजर आईं। तस्वीरों और वीडियोज में खूब डांस और मस्ती हुई।

Next Story