रणबीर कपूर और विकी कौशल एक नहीं, बल्कि दो बार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले हैं। पहले भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर और फिर रामायण बनाम महावतार!
संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में दोनों एक्टर्स एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
लव एंड वॉर अगले साल 2026 में रिलीज होगी, जिसमें दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस प्लान किए गए हैं।
रणबीर कपूर फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार निभाएंगे और चर्चा है कि वो परशुराम का भी रोल कर सकते हैं।
विकी कौशल महावतार में ऋषि परशुराम का किरदार निभाएंगे। यानी 2027 में भी दोनों परशुराम के रूप में टकराएंगे।
2026 में लव एंड वॉर और 2027 में रामायण पार्ट 2 और महावतार की भिड़ंत, दोनों साल दर्शक होंगे गवाह।
2023 में रणबीर की एनिमल और विकी की सैम बहादुर आमने-सामने आई थीं, जिसमें रणबीर बाजी मार ले गए थे।