ऋषभ पंत स्विमिंग पूल में कर रहे चलने की प्रैक्टिस

कार एक्सीडेंट के बाद 6 हफ्ते तक अस्पताल में एडमिट रहे

कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए

म इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब ठीक हो रहे हैं। 25 साल के स्टार विकेटकीपर पंत अब स्टिक के सहारे चलने भी लगे हैं। वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे। इसके लिए पंत कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले बैसाखी के सहारे चलते दिखे थे

पंत कुछ दिन पहले बैसाखी के सहारे चलते दिखे थे। उन्होंने 10 फरवरी को कुछ फोटोज पोस्ट किए थे। जिसमें वे एक्सीडेंट के बाद पहली बार चलते नजर आए थे।

पहले देहरादून, फिर मुंबई में हुआ इलाज

एक्सीडेंट के बाद पंत करीब 6 हफ्तों तक मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती रहे। वहां उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। उनका शुरुआती इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में हुआ था

Next Story