धोनी...धोनी...' से गूंजा चेपॉक स्टेडियम

CSK की प्रैक्टिस देखने पहुंचे हजारों दर्शक; धोनी ने स्टेडियम में कुर्सी भी पेंट की

धोनी...धोनी' से गूंजा स्टेडियम

CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही बैटिंग करने ग्राउंड में पहुंचे। स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शक जोर-जोर से 'धोनी...धोनी...' चीयर करने लगे। वीडियो में धोनी प्रैक्टिस किट और बैटिंग गियर पहने नजर आए।

धोनी ने कुर्सियां भी पॉलिश की

फ्रेंचाइजी ने धोनी के प्रैक्टिस और टीम के साथ मस्ती के कुछ और वीडियोज भी शेयर किए हैं। दिन में शेयर किए वीडियो में धोनी चेपॉक स्टेडियम में फ्लेम टॉर्च से कुर्सियों को पॉलिश करते दिखाई दिए।

पेंटिंग करते हुए धोनी बोले- ये काम करता है

CSK ने सोमवार को सीट पेंट करने का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में धोनी फ्लेम से सीट को पॉलिश करते दिखे। उन्होंने हैरान होकर कहा- ये सच में काम कर रहा है

Next Story