कोहली ने IPL में 50 बार 50+ स्कोर किया-पहले इंडियन:

223 सिक्स लगाए, पोलार्ड के बराबर पहुंचे; इस लिस्ट में गेल अभी टॉप पर

गेल अभी भी IPL में सिक्सर किंग

सबसे ज्यादा सिक्स मारने वालों की लिस्ट में कोहली ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज केरन पोलार्ड की बराबरी कर ली है। दोनों ने IPL में 223 सिक्स लगाए हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल 357 के साथ टॉप पर हैं। पोलार्ड और कोहली पांचवें स्थान पर हैं।

मुंबई के खिलाफ चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दोनों ने 148 की साझेदारी की। मुंबई के खिलाफ पार्टनरशिप की लिस्ट में टॉप पर है एडम गिलक्रिस्ट और वीवीएस लक्ष्मण की जोड़ी 2008 में जिन्होंन

RCB ने MI को 8 विकेट से हराया

कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की विस्फोटक साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 5वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया।

Next Story