अभी NCA में रिहैब कर रहे; फ्रेंचाइजी को फिट होने की उम्मीद थी |
पाटीदार अपने टखने का ऑपरेशन कराने UK जाएंगे। फिलहाल उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी है।
फ्रेंचाइजी को इस राइट हैंड बैटर के इस हफ्ते फिट होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में अब बेंगलुरु काे पाटीदार के विकल्प के बारे में सोचना होगा। अजरुद्दीन एक विकल्प हो सकते हैं, हालांकि फ्रेंचाइजी ने पाटीदार के विकल्प का ऐलान नहीं किया है।
फ्रेंचाइजी ने लिखा, 'दुर्भाग्य से एड़ी की चोट के कारण रजत पाटीदार IPL 2023 से बाहर हो गए हैं। हम रजत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उनके साथ पूरी टीम खड़ी है। कोच और प्रबंधन ने अब तक रजत के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।'