जहां पड़ा था धोनी का विजयी छक्का, वहीं बनेगा एक मेमोरियल

वानखेड़े स्टेडियम की 5 कुर्सियों को हटाकर वह पर एक मेमोरियल बनाया जायेगा, क्योकि काफी साल बाद भारत ने जीता था वर्ल्ड कप

धोनी को MCA ने सम्मानित भी किया

शुक्रवार को MCA ने धोनी को उसी जगह सम्मानित भी किया, जहां छक्के के वक्त बॉल गिरी थी। दरअसल, 12 साल पहले 2 अप्रैल को इसी मैदान पर धोनी ने श्रीलंका के नुवान कुलसेकरा की बॉल पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया था और भारत को जीताया था |

धोनी ने वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में 91 रन की नाबाद पारी खेली थी।

उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के 9 मैचों में 241 रन बनाए थे। युवराज सिंह उस दौरान में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। उन्होंने तब 362 रन बनाने के साथ 15 विकेट भी लिए थे। इस प्रकार पूरी सीरीज में धोनी का भी एक अहम् रोल रहा था |

28 साल के बाद जीता था भारत वर्ल्ड कप

टीम इंडिया ने 2011 में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप को 28 साल बाद जीता था। धोनी की कप्तानी से पहले 1983 में कपिल देव की कप्तानी वाली इंडिया टीम ने भारत को वर्ल्ड कप जिताया था। तब फाइनल में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था |

Next Story