पहली बार महिला हॉकी खिलाड़ी के नाम पर स्टेडियम, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान है रामपाल
अपना आभार व्यक्त करते हुए रानी ने कहा, मेरे नाम से स्टेडियम बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इसे भारतीय महिला हॉकी टीम को समर्पित करती हूं। मुझे उम्मीद है कि यह आने वाली पीढ़ी और प्लेयर्स को प्रेरित करेगा।
रानी की कप्तानी में भारतीय टीम 2020 में ओलिंपिक्स में पहली सेमीफाइनल में पहुंची थी। रानी ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के दौरे के दौरान भारतीय टीम में वापसी की थी, जब उन्हें 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था।
यह उनका भारत के लिए 250वां ,मैच था। 28 वर्षीय खिलाडी टोक्यो ओलंपिक के बाद से ही चोट से जूझ रही है। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड कप और कामनवेल्थ गेम्स मिस किया।