श्रेयस की चोट पर बोले वेंकटेश अय्यर

KKR में सभी कैपेबल हैं, कप्तानी कोई भी कर सकता है

सवाल: लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे हैं, कितना मुश्किल था?

वेंकटेश: नो डाउट, मुश्किल था, क्योंकि बड़ी इंजरी थी। पूरा का पूरा डिस लोकेशन था। ऐसे में NCA में मेडिकल टीम का पूरा साथ मिला। साथियों ने सपोर्ट किया और मेरी मेहनत काम आई।

वेंकटेश ने खुद को कैसे तैयार किया है, क्या अलग तैयारी?

कुछ अलग नहीं किया है। जैसा कि आपको पता है अभी इंजरी से वापसी हुई है। ऐसे में रिदम लाने की कोशिश कर रहा हूं। फिर प्लांस पर वर्क करूंगा।

लंबे-लंबे छक्के मारते हैं, इसकी तैयारी कैसे करते हैं?

यह सब रेंज हिटिंग का कमाल है। हम सब नेट्स में रेंज हिटिंग की प्रैक्टिस करते हैं। मैंने भी खूब की है। उसी का असर है कि बड़े शॉट खेल पाता हूं।

Next Story