ओडिशा के पॉपुलर DJ Azex उर्फ अक्षय कुमार का शव शनिवार शाम को उनके भुवनेश्वर स्थित घर पर मिला है। पुलिस के मुताबिक उनका शव संदिग्ध हालत में पाया गया, जिसकी जांच शुरू हो चुकी है। वहीं परिवार ने अक्षय की गर्लफ्रेंड पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
ओडिशा के एक लोकल चैनल को दिए इंटरव्यू में परिवार के एक शख्स ने बताया कि शनिवार रात आंधी-तूफान के बाद पावर कट हुआ था। घर में अंधेरा था और अक्षय अपने कमरे में था। करीब रात 10 बजे जब परिवार के लोगों ने अक्षय को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला।
एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में अक्षय के अंकल ने बताया है कि वो एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था जो उसे पिछले कई दिनों से ब्लैकमेल कर रही थी। अंकल भोलानाथ मोहाराना का कहना है कि वो लड़की और उसकी सहेली अक्षय की मौत के जिम्मेदार हैं।
एक दोस्त के अनुसार, अक्षय की गर्लफ्रेंड उससे पैसों की डिमांड कर रही थी। उसके पास कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियोज थीं जिसके जरिए वो ब्लैकमेल करती थी। वो उसका मानसिक शोषण कर रही थी। अक्षय के परिवार ने डिटेल इन्वेस्टिगेशन की मांग की है।