सोनाली कुलकर्णी ने जेंडर इक्वालिटी पर दिया विवादित बयान:बोलीं- लड़कियां ऑफर देख रहीं हैं या इंसान

‘दिल चाहता है’,‘सिंघम’ ‘मिशन कश्मीर’ जैसी फिल्में कर चुकीं एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी महिलाओं को लेकर दिए अपने बयान की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई हैं। इस वीडियो में सोनाली फेमिनिज्म के बदले हुए ढंग पर बात कर रही हैं।

खुद नहीं कमाते पर पैसों वाला लड़का चाहिए- सोनाली

इस वीडियो में सोनाली कह रही हैं कि भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं, उनको ऐसा बॉयफ्रेंड चाहिए, या पति चाहिए जिसके पास अच्छी नौकरी हो, जिसके पास घर हो, जिसकी सैलेरी बढ़ना तय हो, अच्छे पैसे कमाता हो, पर उस लड़की में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो ये कह पाए क

लड़कियां ऑफर देख रही हैं या इंसान- सोनाली

सोनाली ने आगे कहा- मेरी एक दोस्त है। उनके बारे में ज्यादा नहीं बताऊंगी, लेकिन वो शादी के लिए लड़का ढूंढ रही थीं। उसने मुझसे कहा कि मुझे 50 हजार से नीचे की नौकरी करने वाला लड़का तो चाहिए ही नहीं, और अच्छा हो की वो अलग रहता हो।

लड़के 20 साल की उम्र से पैसे कमा रहे हैं, लड़कियां सिर्फ खर्च करवाती हैं - सोनाली

सोनाली ने कहा- मेरे पति का कैंपस इंटरव्यू में सिलेक्शन हुआ था वो भी तब जब वो 20 साल के थे। उन्होंने कमाना शुरू कर दिया, ऐसा क्यों? जबकि लड़कियां 25-27 साल की उम्र तक भी सिर्फ सोचती रह जाती हैं और फिर कहती हैं सॉरी डार्लिंग इंडिया में हनीमून नहीं चाहिए।

Next Story