महीनेभर में कोरोना के एक्टिव केस 7.5 गुना बढ़े

यह 7 महीने में सबसे ज्यादा; छत्तीसगढ़ में गर्ल्स हॉस्टल में 19 छात्राएं पॉजिटिव मिलीं

देश में पिछले एक महीने में एक्टिव केस में साढ़े 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है

3 मार्च को एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 686 थी, जो सोमवार को बढ़कर 21 हजार 179 हो गई है। यह संख्या अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 23 अक्टूबर को एक्टिव केस 20 हजार 601 थे।

40 दिनों में एक्टिव केस में 959% की बढ़ोतरी

बीते 41 दिनों में कोरोना के एक्टिव केस में 959% की बढ़ोतरी हुई है। 22 फरवरी को देश में सिर्फ 2 हजार एक्टिव केस थे, जो 3 अप्रैल तक बढ़कर 21 हजार से ज्यादा हो गए। देश में फरवरी में रोजाना के नए केस 200 से कम थे। मार्च के पहले हफ्ते में डेली केस का आंकड़ा 30

देश में कोरोना की स्थिति

3 अप्रैल को देश में कोरोना के 3038 नए मामले सामने आए। 2069 लोग इस बीमारी से ठीक हुए, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मामले केरल,हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात से आ रहे हैं। इन राज्यों में एक्टिव केस एक हजार से ज्यादा हैं।

Next Story