वॉटर बर्थ में लेबर पेन 70% कम

पानी में बच्चा करे अच्छा महसूस, सिजेरियन से सस्ता, विदेशों का ट्रेंड भारत में बढ़ रहा

वॉटर बर्थ भारत में महिलाओं के बीच पॉपुलर होने लगा है

इस तकनीक के बारे में जानने से पहले दिल्ली के सीताराम भरतिया इंस्टीट्यूट में वॉटर बर्थ डिलीवरी करवाने वाली एक महिला के अनुभव को जानते हैं।

‘पहली बार मां बनने जा रही थी। बेबी के आने को लेकर बेहद खुश थी

जैसे डिलीवरी का टाइम करीब आता गया, घबराहट बढ़ती गई। नॉर्मल या सिजेरियन की चिंता बनी रहती। तब मैंने पहली बार वॉटर बर्थ के बारे में सुना। फिर मैंने और मेरे हस्बैंड ने वॉटर बर्थ डिलीवरी को चुना। जो कंफर्टेबल भी रहा।’

गुंजन चोपड़ा फोटो देने में असहज महसूस कर कर रही थीं।

वॉटर बर्थ यानी पानी के भीतर बैठकर शिशु को जन्म देना। यानी जब एक्टिव लेबर पेन हो तो महिला को वॉटर पूल में ले जाकर बिठाया जाता है जहां न केवल उसे लेबर पेन से राहत मिलती है बल्कि बेबी की डिलीवरी में भी आसानी होती है।

Next Story