कश्मीर के बाद यहीं है जन्नत: चंद्रताल झील का रहस्यमयी सौंदर्य

14,000 फीट की ऊंचाई पर बसी चंद्रताल झील अपने बदलते रंग, चंद्रमा जैसे आकार और पौराणिक रहस्यों के लिए मशहूर है।

14,000 फीट की ऊंचाई पर चंद्रमा-सी झील

लाहुल-स्पीति में स्थित चंद्रताल झील को चंद्र देव से जुड़ा पौराणिक महत्व और उसकी अद्भुत खूबसूरती खास बनाते हैं।

झील के बदलते रंग – नीला, हरा और काला

सुबह नीली, शाम को हरी और रात में काली दिखाई देती है यह झील – एक प्राकृतिक चमत्कार

कैसे पहुंचें चंद्रताल झील?

मनाली से 110 किमी की दूरी तय कर अटल टनल या काजा के रास्ते झील तक पहुंचा जा सकता है।

ट्रेन, प्लेन या टैक्सी – क्या है बेस्ट ऑप्शन?

भुंतर एयरपोर्ट या जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से होकर झील तक पहुंच सकते हैं। टैक्सी और बस दोनों उपलब्ध हैं।

टेंट में रात बिताएं तारों के साथ

झील से 1 किमी पहले कैंपिंग का मजा लें – खुले आसमान, तारों भरी रात और सन्नाटा।

ठंड का इंतज़ाम पक्का करें

जून-सितंबर में भी रातें -2°C तक चली जाती हैं। गर्म कपड़े और स्लीपिंग गियर ज़रूरी हैं।

Next Story