Monsoon Alert इन 5 चीजों से बनाएं दूरी, वरना बिगड़ सकती है सेहत

बारिश में पकौड़ों का मजा तो है ज़बरदस्त, लेकिन कुछ चीज़ें आपकी सेहत के लिए बन सकती हैं खतरा

सीफूड्स से करें दूरी

मानसून में मछली, झींगा जैसी चीज़ों में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है।

तले-भुने खाने से बचें

पकौड़े और समोसे जैसे ऑयली फूड्स मानसून में पचते नहीं, जिससे गैस और अपच हो सकती है।

हरी पत्तेदार सब्जियों से सतर्क रहें

पालक और मेथी जैसी सब्जियों में मानसून में कीड़े और गंदगी छिपी हो सकती है।

कटे फल न खाएं बाहर से

बाजार में रखे कटे फल जल्दी खराब होते हैं और पेट में इन्फेक्शन फैला सकते हैं।

स्ट्रीट फूड से रखें फासला

गोलगप्पे, भेलपूरी जैसे स्ट्रीट फूड मानसून में इन्फेक्शन का बड़ा कारण बन सकते हैं।

बदलें आदतें, बनाएं सेहत

इन 5 फूड्स से दूरी बना लें और मानसून में रखें खुद को फिट और सुरक्षित।

Next Story