पेरिस एयर शो 2025 में Safran कंपनी ने AASM XLR 1000 स्मार्ट बम पेश किया। यह एडवांस वेपन राफेल फाइटर जेट्स को 200 किमी दूर से भी सटीक हमला करने की क्षमता देगा, जिससे भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक रेंज और पायलट की सुरक्षा दोनों बढ़ेगी।
Safran ने पेश किया AASM XLR 1000 पेरिस एयर शो 2025 में फ्रांसीसी कंपनी Safran ने इस लेटेस्ट लॉन्ग-रेंज स्मार्ट बम से पर्दा हटाया, जिसे दुनिया ने एक गेमचेंजर माना।
राफेल जेट से होगा लॉन्च AASM XLR 1000 खासतौर पर राफेल जैसे एडवांस फाइटर जेट्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे राफेल की मारक क्षमता तीन गुना तक बढ़ेगी।
INS, GPS, लेजर और इंफ्रारेड सीकर यह स्मार्ट बम INS और GPS के साथ-साथ लेजर व इंफ्रारेड ड्यूल-मोड सीकर से लैस है, जो हर मौसम में सटीक निशाना साधता है।
पहले से तीन गुना रेंज 70 किमी तक मार करने वाले पुराने संस्करण की तुलना में AASM XLR 1000 की रेंज 150–200 किमी तक होगी, जिससे दुश्मन को दूर से तबाह किया जा सकेगा।
ऊंचाई से लॉन्च, रडार से बचाव यह हथियार इतनी ऊंचाई से छोड़ा जाएगा कि दुश्मन का एयर डिफेंस सिस्टम उसे पकड़ ही नहीं पाएगा — लेकिन निशाना सटीक रहेगा।
भविष्य में भारतीय राफेल का हिस्सा फिलहाल फ्रांसीसी वायुसेना इसे इस्तेमाल कर रही है, लेकिन भारत Safran के कई हथियार पहले से इस्तेमाल करता है। जल्द ही यह भारतीय राफेल स्क्वाड्रन का भी हिस्सा बन सकता है।