जामुन खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें

जामुन खाने के बाद कुछ चीजें तुरंत खाना सेहत के लिए ज़हर जैसा असर कर सकता है। जानिए कौन-सी चीजों से परहेज जरूरी है।

दूध से बनता है गैस-एसिड का जाल

जामुन और दूध का कॉम्बिनेशन पाचन के लिए हानिकारक है। इससे पेट दर्द, गैस और अपच की समस्या हो सकती है।

खीरे से बढ़ती है ठंडक, बिगड़ती तबीयत

खीरा और जामुन दोनों ठंडी तासीर के होते हैं। साथ खाने पर सर्दी-जुकाम और अपच की आशंका रहती है।

जामुन के बाद पानी? रुकिए!

तुरंत पानी पीने से पाचन क्रिया गड़बड़ा जाती है, जिससे पेट में ऐंठन, गैस और उल्टी हो सकती है।

अचार के साथ खाया तो मिलेगी जलन

जामुन और अचार दोनों खट्टे हैं। साथ खाने पर सीने में जलन और एसिडिटी की संभावना बढ़ती है।

संतरे से हो सकता है दस्त

जामुन और संतरा दोनों खट्टे फल हैं। इन्हें एक साथ खाने से दस्त और पेट दर्द हो सकता है।

कोल्ड ड्रिंक से हो सकता है केमिकल रिएक्शन

जामुन के नैचुरल एसिड के साथ कोल्ड ड्रिंक की शुगर और CO₂ मिलकर गैस्ट्रिक दिक्कतें पैदा कर सकते हैं।

Next Story