PCOD में डिलीवरी क्यों होती है लेट? जानिए वजहें और जरूरी सावधानियां

अगर आपको PCOD है और आप प्रेग्नेंट हैं, तो डिलीवरी में थोड़ी देरी हो सकती है। जानिए इसके पीछे की मुख्य मेडिकल वजहें और कैसे रखें खुद का ध्यान।

PCOD सीधे डिलीवरी में देरी का कारण नहीं

PCOD खुद डिलीवरी लेट नहीं करता, लेकिन इससे जुड़ी हेल्थ दिक्कतें समय को प्रभावित कर सकती हैं।

जेस्टेशनल डायबिटीज बढ़ा सकती है रिस्क

PCOD से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, जिससे प्रेग्नेंसी में डायबिटीज और बड़ा बच्चा होने का खतरा रहता है।

हाई BP यानी प्री-एक्लेम्पसिया का खतरा

PCOD वाली महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है, जिससे प्रेग्नेंसी में जटिलताएं आ सकती हैं।

हार्मोनल असंतुलन भी है जिम्मेदार

PCOD में एंड्रोजन जैसे हार्मोन ज्यादा होते हैं, जो भ्रूण के विकास और डिलीवरी टाइमिंग को प्रभावित कर सकते हैं।

मोटापा बना सकता है मुश्किलें

PCOD से जुड़ा मोटापा डिलीवरी में देरी, डायबिटीज और हाई BP का खतरा बढ़ा सकता है।

समय पर डिलीवरी भी मुमकिन है!

हर महिला अलग होती है। सही खानपान, एक्सरसाइज और डॉक्टरी देखरेख से हेल्दी डिलीवरी संभव है।

Next Story