अगर आपके बाल उम्र से पहले ही सफेद हो रहे हैं, तो घबराएं नहीं! कुछ देसी और असरदार घरेलू उपाय इन्हें काला बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
आंवला बालों की सफेदी रोकने में बेहद कारगर है। इसे तेल में पकाकर लगाने से बालों में प्राकृतिक काला रंग लौटता है।
मेहंदी में ब्राह्मी, भृंगराज और कॉफी मिलाकर लगाएं। इससे सफेद बाल धीरे-धीरे काले और घने हो सकते हैं।
सफेद बालों को जड़ से ठीक करने में प्याज का रस मदद करता है। इसमें मौजूद एंजाइम मेलानिन निर्माण को बढ़ाते हैं।
नारियल तेल में नींबू मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करने से बाल मजबूत और काले बनते हैं। ये उपाय हफ्ते में दो बार अपनाएं।
कड़ी पत्ते को नारियल तेल में उबालकर बालों में लगाने से धीरे-धीरे सफेदी कम होने लगती है।
विटामिन B12, आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर भोजन लें। पोषण की कमी भी बाल सफेद करने की एक बड़ी वजह हो सकती है।