सावन के मौसम में कुछ सब्जियां जल्दी खराब होकर फूड पॉइज़निंग या इंफेक्शन की वजह बन सकती हैं। जानिए कौन-सी सब्जियां सेहत के लिए बन सकती हैं खतरा।
सावन की नमी से भिंडी चिपचिपी और फफूंदयुक्त हो जाती है। इससे गैस और पेट दर्द हो सकता है।
बारिश में पत्ता गोभी के पत्तों में कीड़े और बैक्टीरिया पनपते हैं। कच्चा सेवन संक्रमण बढ़ा सकता है।
नमी में मशरूम जल्दी सड़ते हैं। खराब मशरूम से फंगल इंफेक्शन और उल्टी-दस्त हो सकते हैं।
सावन में पालक पर मिट्टी और बैक्टीरिया जमा होते हैं, जिससे पेट में दर्द और दस्त की समस्या हो सकती है।
इस मौसम में फूलगोभी में छोटे कीट और इंफेक्शन फैलाने वाले तत्व ज्यादा होते हैं। हमेशा गर्म पानी में उबालें।
सावन में बैंगन के बीज जल्दी खराब होते हैं, जिससे एलर्जी और पेट की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।