शरीर पर अचानक उभरे मस्से केवल सौंदर्य की समस्या नहीं, यह वायरल इंफेक्शन या हार्मोनल बदलाव का संकेत भी हो सकते हैं। जानिए इनके कारण, खतरे और इलाज।
ये छोटे से दाने इम्युनिटी की कमजोरी या अंदरूनी गड़बड़ी की चेतावनी भी हो सकते हैं।
ज्यादातर मस्से HPV वायरस की वजह से होते हैं जो त्वचा को संक्रमित करता है।
प्रेगनेंसी, थायरॉइड या मेनोपॉज के दौरान मस्से निकलना आम है।
स्किन की रगड़ और हाई ब्लड शुगर मस्सों की संख्या बढ़ा सकते हैं।
अगर मस्से का आकार, रंग या संख्या तेजी से बदले तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
एप्पल साइडर विनेगर और लहसुन का रस मस्सों पर असरदार हो सकता है, लेकिन सही सलाह के लिए डॉक्टर की राय लें।