बारिश के मौसम में करंट लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में जानिए कैसे तुरंत फर्स्ट एड देकर किसी की जान बचाई जा सकती है।
जिस व्यक्ति को करंट लगा है, उसे तब तक न छुएं जब तक वह बिजली के संपर्क से पूरी तरह अलग न हो जाए। खुद को बचाकर मदद करें।
देखें कि व्यक्ति सांस ले रहा है या नहीं। कलाई पर 5 सेकंड तक नब्ज जांचें और होश की स्थिति को समझें।
त्वचा पर जलन या बर्न मार्क्स को ध्यान से देखें। यह करंट की तीव्रता और गहराई को समझने में मदद करेगा।
प्रभावित हिस्से को साफ पानी से धोएं और 20 मिनट तक ठंडे पानी या बर्फ से सेक करें। इससे जलन और सूजन कम होगी।
अगर व्यक्ति की सांस बंद हो गई है या नब्ज नहीं चल रही है, तो तुरंत CPR दें और 108 या नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
ECG, ब्लड टेस्ट या स्कैन जैसे टेस्ट जरूरी हो सकते हैं। सही समय पर इलाज से गंभीर असर से बचा जा सकता है।