मानसून में नाक को भी लगती है बीमारी, जानिए 5 आम समस्याएं

बारिश के मौसम में नमी और बैक्टीरिया नाक को सबसे पहले प्रभावित करते हैं। जानिए नाक से जुड़ी 5 आम समस्याएं और आसान बचाव के तरीके।

एलर्जिक राइनाइटिस से सावधान

मानसून में फफूंद और धूल से एलर्जी बढ़ जाती है, जिससे छींक, नाक बहना और जलन जैसी परेशानी हो सकती है।

साइनस इंफेक्शन का खतरा

बारिश में साइनस ब्लॉक होना आम है। सिरदर्द, भारीपन और नाक बंद रहना इसके लक्षण हैं। भाप और गर्म पानी फायदेमंद है।

नाक बंद होना है आम समस्या

नमी और ठंडी हवा नाक की परत को सूजा देती है। नाक साफ रखें और ठंडी चीजों से बचें।

नाक से खून आना भी है संकेत

मौसम के बदलाव से नसें फट सकती हैं। नमी बनाए रखें और बार-बार नाक न झाड़ें।

फंगल इंफेक्शन का खतरा

नमी बढ़ने से फंगल संक्रमण हो सकता है। नाक में बदबू, खुजली और सांस की दिक्कत दिखे तो तुरंत इलाज कराएं।

बचाव ही है सबसे बेहतर इलाज

गर्म पानी पिएं, भाप लें और सफाई का ध्यान रखें। मानसून में नाक की देखभाल करना न भूलें।

Next Story