सावन 2025 कब होगा खत्म और कब है श्रावण पूर्णिमा? जानिए तारीख और चंद्रोदय का समय

सावन का पावन महीना अब अपने अंतिम चरण में है। जानिए कब है श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन और चंद्रमा पूजन का शुभ समय।

सावन 2025 की शुरुआत और समाप्ति

सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई को हुई थी और इसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा।

श्रावण पूर्णिमा की तारीख को लेकर भ्रम

पूर्णिमा 8 अगस्त दोपहर 2:12 से शुरू होकर 9 अगस्त दोपहर 1:4 तक रहेगी, इसलिए कुछ लोग 8 तो कुछ 9 अगस्त को व्रत रखेंगे।

कब करें स्नान-दान और पूजा

उदय तिथि के अनुसार स्नान-दान और श्रावण पूर्णिमा की पूजा 9 अगस्त को मान्य है।

चंद्रोदय का समय और पूजन

8 अगस्त को शाम 6:42 बजे चंद्रोदय होगा। इस समय अर्घ्य देकर चंद्र पूजा करना शुभ रहेगा।

रक्षाबंधन भी इसी दिन

9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा क्योंकि पूर्णिमा की तिथि उसी दिन मानी गई है।

श्रावण पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

इस दिन शिव पूजा, श्रीहरि पूजन, सत्यनारायण व्रत और चंद्रमा पूजन का विशेष महत्व होता है।

Next Story