बिग बॉस फेम पलक पुरस्वानी की ड्रीम वेडिंग, आदियोगी के सामने लिए सात फेरे

टीवी एक्ट्रेस पलक पुरस्वानी ने रोहन खन्ना संग शादी रचा ली है। आदियोगी की मौजूदगी में हुई इस खास शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

पलक बनीं दुल्हन

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस पलक पुरस्वानी अब रोहन खन्ना की जीवनसंगिनी बन गई हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं।

आदियोगी के सामने लिए फेरे

पलक और रोहन ने ईशा सेंटर में आदियोगी मूर्ति के सामने शादी की। आध्यात्मिक माहौल में हुई इस वेडिंग ने सबका ध्यान खींचा।

लाल जोड़े में सजीं पलक

लाल ब्राइडल आउटफिट में पलक बेहद खूबसूरत नजर आईं। मांग में सिंदूर और पारंपरिक लुक ने उनकी खूबसूरती और बढ़ा दी।

महादेव से जुड़ी प्रेम कहानी

पलक ने अपनी शादी को खास बताते हुए कहा कि उनकी प्रेम कहानी महादेव के आशीर्वाद से पूरी हुई।

रोहन का फिल्मी प्रपोजल

रोहन खन्ना ने पलक को बेहद रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद कपल ने नई जिंदगी की शुरुआत की।

नई शुरुआत का सफर

शादी से पहले पलक और रोहन ने मुंबई में अपना नया घर भी खरीदा था। अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

Next Story