इक्का में सौम्या के किरदार से चर्चा में आईं आकांक्षा रंजन ने वेब सीरीज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। जानिए उनके करियर, फैमिली और शादी से जुड़ी खास बातें।
नेटफ्लिक्स की फिल्म इक्का में आकांक्षा रंजन ने सौम्या का किरदार निभाया। छोटी भूमिका के बावजूद पूरी कहानी उनके किरदार के इर्द गिर्द घूमती है।
फिल्मों से शुरुआत करने वाली आकांक्षा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता वेब सीरीज से मिली। उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
ग्राम चिकित्सालय के दोनों सीजन में डॉक्टर गार्गी के रोल ने आकांक्षा को नई पहचान दी। गांव की सरल डॉक्टर के किरदार को उन्होंने बेहद प्रभावशाली बनाया।
आकांक्षा के पिता शशि रंजन अभिनेता और निर्देशक हैं। उनकी मां अनु रंजन इंडियन टेलीविजन एकेडमी की फाउंडर हैं और बहन अनुष्का रंजन भी अभिनेत्री हैं।
आकांक्षा के पास अमेरिकी नागरिकता है। यह बात तब सामने आई जब उन्होंने वर्ष 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।
आकांक्षा रंजन ने फिल्ममेकर शरण शर्मा के साथ शादी कर ली है। शादी के बाद उनका वेडिंग रिसेप्शन भी खास चर्चा का विषय बना।