जाह्नवी कपूर का ब्लैक लहंगा लुक, ट्रेडिशनल अंदाज ने जीता दिल

जाह्नवी कपूर ने ब्लैक लहंगे में अपना बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को दीवाना बना दिया। जानिए उनके स्टाइल, लुक और अपकमिंग फिल्मों की खास बातें।

ब्लैक लहंगे में छाईं जाह्नवी

जाह्नवी कपूर ने ट्रेडिशनल अंदाज में नई तस्वीरें शेयर कीं। उनका रॉयल ब्लैक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लहंगे की कीमत ने खींचा ध्यान

जाह्नवी ने रिंपल और हरप्रीत का डिजाइन किया हुआ ब्लैक लहंगा पहना। इसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

बारीक कढ़ाई ने बढ़ाई खूबसूरती

गहरे काले लहंगे पर एंटीक गोल्ड पेजली और फ्लोरल कढ़ाई ने आउटफिट को बेहद रिच और एलिगेंट लुक दिया।

ज्वेलरी और बैग बने स्टाइल हाईलाइट

रंगीन कढ़ाई वाली चोली, हल्के बॉर्डर वाला दुपट्टा, स्टेटमेंट ज्वेलरी और डिजाइनर बैग ने पूरे लुक को शानदार बनाया।

फैंस ने की जमकर तारीफ

जाह्नवी के कैप्शन और स्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया। कमेंट सेक्शन में लोगों ने उन्हें हमेशा खूबसूरत और प्रिंसेस जैसे खास कॉम्प्लिमेंट दिए।

अपकमिंग फिल्मों पर नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक जाह्नवी जल्द ही अल्लू अर्जुन की फिल्म राका में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं और दीपिका भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

Next Story