एक्ट्रेस मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पैपराजी की एक हरकत से नाराज होकर मौनी ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।
टीवी से बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली मौनी रॉय हाल ही में एक अलग अंदाज में नजर आईं। पैप्स की हरकत पर उनका गुस्सा सामने आया।
14 जुलाई को मौनी रॉय अपनी दोस्त अनुषा दांडेकर के साथ बाहर निकली थीं। दोनों को वापस लौटते समय फोटोग्राफर्स ने घेर लिया।
कुछ पैपराजी उनकी गाड़ी के दरवाजे तक पहुंच गए और जबरदस्ती फोटो-वीडियो लेने लगे। इस हरकत से मौनी काफी नाराज हो गईं।
वायरल वीडियो में मौनी उंगली दिखाकर पैपराजी को रोकने का इशारा करती नजर आईं। उन्होंने गुस्से में उन्हें ऐसा करने से मना किया।
मौनी रॉय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। फैंस उनके इस रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पति सूरज नंबियार से अलग होने की खबरों ने भी काफी ध्यान खींचा है।